आंध्र HC के जस्टिस ने जूनियर वकील को 24 घंटे की हिरासत में भेजा, उठी कार्रवाई की मांग
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखकर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस तरलादा राजशेखर राव के तबादले की मांग की है। जस्टिस ने 'अनुचित' व्यवहार के चलते जूनियर वकील को 24 घंटे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जिसको लेकर यह मांग हुई। सुनवाई के वीडियो में वकील हाथ जोड़कर 'राहत की गुहार' लगाते दिखा था।