आंध्र के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की रूसी पत्नी ने तिरुमाला मंदिर में मुंडवाया सिर
आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की रूसी पत्नी अन्ना ने तिरुमाला मंदिर में अपना सिर मुंडवाया है। पवन-अन्ना का बेटा मार्क शंकर हाल ही में सिंगापुर में आग लगने से घायल हो गया था और उसके हाथ-पैर जल गए थे। अन्ना ने मन्नत मांगी थी कि उनके बेटे की जान बचने पर वह अपने बाल भगवान को अर्पित करेंगी।