आंध्र के तिरुपति मंदिर में रील बनाने वालों पर मंदिर प्रबंधन सख्त, होगी कार्रवाई
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने तिरुमाला (तिरुपति) मंदिर में रील बनाने को लेकर भक्तों को चेतावनी दी है और कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि कुछ लोग भक्ति स्थल को भी अपने सोशल मीडिया तमाशे का मंच बना बैठे हैं। मंदिर के सामने इस तरह की हरकतें तिरुमला की पवित्रता पर सीधा हमला है।