आंध्र के पूर्व CM जगनमोहन की पार्टी के एक और सांसद ने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ी

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सांसद आर कृष्णैया ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी। बकौल रिपोर्ट, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इससे पहले वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सांसद बी मस्तान राव जाधव और वेंकटरमण राव मोपीदेवी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Load More