आंध्र के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी व 2 IPS अफसर पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज
आंध्र प्रदेश में टीडीपी विधायक रघुराम कृष्ण राजू की शिकायत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, 2 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और 2 सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। विधायक के अनुसार, उनकी हत्या की कोशिश की गई है। बकौल विधायक, उन्हें 2021 में झूठे मामले में गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया गया था।