आंध्र-तेलंगाना में बाढ़ के बीच सब्ज़ी के कैरेट में सुलाकर बच्चे को ले जाते दिखे लोग
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश व बाढ़ के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें 2 लोग एक छोटे से बच्चे को सब्ज़ी के कैरेट में सुलाकर कहीं ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में सड़कें जलमग्न दिख रही हैं और युवक गर्दन तक पानी में डूबे हुए दिख रहे हैं।