आंध्र दौरे पर बिल गेट्स ने चखा मशहूर स्नैक पुनुगुलु, किसानों से मुलाकात की तस्वीरें आईं सामने
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) दौरे के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने सोमवार को स्थानीय मशहूर स्नैक पुनुगुलु का स्वाद चखा और किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खेती में ड्रोन और एआई तकनीक के इस्तेमाल को भी देखा। वहीं, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने किसानों के साथ बिल गेट्स की मुलाकात की तस्वीरें X पर शेयर की हैं।