आंध्र प्रदेश के गवर्नर अब्दुल नज़ीर की फिसली ज़ुबान, CM को कहा 'नरेंद्र' चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल अब्दुल नज़ीर ने सोमवार को विधानसभा में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री एन (नारा) चंद्रबाबू नायडू को गलती से 'नरेंद्र' चंद्रबाबू नायडू कह दिया। नज़ीर ने कहा, "श्री 'नरेंद्र' चंद्रबाबू नायडू को जनता ने जो जनादेश दिया है उसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।" राज्यपाल की इस चूक पर वाईएसआर-सीपी के सदस्यों ने आलोचना की है।