आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 24 वर्षीय मामा ने 4 साल की भांजी की रेप के बाद की हत्या
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में शुक्रवार शाम को एक 24 वर्षीय युवक ने 4 साल की बच्ची का कथित तौर पर रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। एसपी एल सुब्बारायडू के अनुसार, आरोपी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है और शुक्रवार शाम को वह कुछ खिलाने का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था।