रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) स्थित HPCL की तेल रिफाइनरी में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई है। घटना के वीडियो में रिफाइनरी से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। हादसे में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।