आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन के आवास के बाहर बुलडोज़र से ढहाया गया अवैध निर्माण

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी के आवास के बाहर बने अवैध निर्माण को शनिवार को बुलडोज़र से ढहा दिया। आवास के सामने उनकी सुरक्षा के लिए सड़क का अतिक्रमण किया गया था। नगर निगम को शिकायतें मिली थीं कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Load More