आंध्र प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में लीक हुई ज़हरीली गैस; 1 की मौत व 10 की हालत गंभीर
अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश) में टैगोर फार्मा कंपनी की एक फैक्ट्री में मंगलवार को ज़हरीली गैस लीक होने के बाद 11 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाज के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि 10 की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना हाइड्रोक्लोरिक एसिड और क्लोरोफॉर्म को सुरक्षा सावधानियों के बिना मिलाने से हुई।