आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में लड्डू में मिला कॉकरोच, मंदिर प्रशासन ने किया खंडन
कुरनूल (आंध्र प्रदेश) स्थित श्रीशैलम देवस्थानम मंदिर में 'प्रसादम' के रूप में मिलने वाले लड्डू में एक श्रद्धालु ने कॉकरोच मिलने का दावा किया और मंदिर प्रशासन से शिकायत की है। श्रद्धालु ने कहा, "29-जून को मंदिर के प्रसादम में मुझे कॉकरोच मिला। प्रसादम बनाते समय मंदिर स्टाफ लापरवाही बरतता है।" वहीं, मंदिर प्रशासन ने दावे का खंडन किया है।