आंध्र प्रदेश के सीएम ने तिरुपति मंदिर में हुई भगदड़ में 4 लोगों की मौत पर जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर में हुई भगदड़ में 4 लोगों की मौत पर दुख जताया है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सीएम नायडू ने उच्च अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर राहत कार्य करने के आदेश दिए हैं जिससे घायलों को बेहतर इलाज मिल सके।