आंध्र प्रदेश में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को एलान किया कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बैन अगले 90 दिनों में अलग-अलग फेज़ में लागू किया जाएगा। राज्य सरकार 13-16 साल के किशोरों पर भी सोशल मीडिया बैन लगाने पर विचार कर रही है।