आंध्र प्रदेश में YSRCP के निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय को बुलडोज़र से ढहाया गया

गुंटूर (आंध्र प्रदेश) के ताड़ेपल्ली में शनिवार सुबह वाईएसआरसीपी के निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय को कथित अवैध निर्माण के चलते बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया गया। वाईएसआरसीपी ने कहा, "टीडीपी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। वाईएसआरसीपी शुक्रवार को हाईकोर्ट पहुंची थी और कोर्ट ने ध्वस्तीकरण को रोकने का आदेश दिया था लेकिन इसके बावजूद कार्यालय को ढहा दिया गया।"

Load More