आंध्र प्रदेश में आई बाढ़ को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की अपील की जाएगी: सीएम नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्य में खासकर विजयवाड़ा में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ उनके अब तक के राजनीतिक जीवन में राज्य में आई 'सबसे बड़ी आपदा' है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह राज्य में आई बाढ़ को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करें।