आंध्र प्रदेश में पैदा हुआ 8 पैरों और 2 मुंह वाला बछड़ा, क्या कहता है साइंस?
आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले में एक आयुर्वेदिक अस्पताल-आश्रम में एक गाय ने आठ पैर और दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है जिसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार, भ्रूण के विकास के दौरान यह असामान्यता होती है जिसमें भ्रूण पूरी तरह अलग नहीं हो पाता तो जुड़े हुए जुड़वां पैदा होते हैं।