आंध्र प्रदेश में पालतू कुत्ते ने 3 लोगों को काटा, पिता-पुत्र की रेबीज़ से हुई मौत

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में पालतू कुत्ते ने पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के 3 सदस्यों को काट लिया जिसमें से शख्स व उसके बेटे की मौत हो गई है। डॉक्टरों ने बताया कि पिता-पुत्र के मस्तिष्क, लिवर और शरीर के अन्य हिस्से रेबीज़ से संक्रमित हो गए थे। बकौल रिपोर्ट, घटना के बाद कुत्ते की भी मौत हो गई।

Load More