आंध्र प्रदेश में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, 5 की हुई मौत
अन्नामय्या (आंध्र प्रदेश) में मंगलवार को हाथियों के एक झुंड के हमले में महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, शेषचलम के जंगलों से गुज़रते वक्त कई हाथी अचानक आक्रामक हो गये और उन्होंने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। हादसे में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर है।