आंध्र में ₹3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में वाईएसआर कांग्रेस के सांसद हुए अरेस्ट
आंध्र प्रदेश में ₹3,200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में वाईएसआर कांग्रेस के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को गिरफ्तार किया गया है। रेड्डी ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम ज़मानत के लिए याचिका लगाई थी लेकिन दोनों ही खारिज हो गई। गौरतलब है कि यह घोटाला पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार में हुआ था।