आंध्र में 2+ बच्चों वाले व्यक्ति ही लड़ सकेंगे स्थानीय चुनाव, कानून बनाने की है योजना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्य में 2 से अधिक बच्चों वाले व्यक्ति ही स्थानीय चुनाव लड़ सकेंगे। इसको लेकर सरकार की कानून बनाने की योजना है। उनका यह बयान पुराने कानून को निरस्त करने के कुछ महीनों बाद आया जिसमें 2 से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को स्थानीय चुनाव लड़ने से रोका गया था।

Load More