आंध्र में आमों से भरा ट्रक पलटा, नीचे दबने से 9 मज़दूरों की मौत व कई घायल
अन्नमय्या (आंध्र प्रदेश) में रविवार रात आमों से भरा ट्रक पलट गया जिसके नीचे दबने से 9 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि सामने से आ रही कार की टक्कर से बचने की कोशिश में ट्रक का नियंत्रण बिगड़ा। हादसे में मज़दूर 30-40 टन आम के नीचे दब गए।