आंध्र में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कैमरा मिलने के मामले में CM ने दिए जांच के आदेश
आंध्र प्रदेश के एसआर गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने के मामले में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम नायडू ने राज्य के खनन मंत्री के रविंद्र, कृष्णा ज़िले के ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कॉलेज का दौरा करने का भी निर्देश दिया है।