आंध्र में जूनियर NTR की फिल्म देखते हुए महिला ने कराई ब्रेन सर्जरी, वीडियो आया सामने
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल में 55 वर्षीय महिला द्वारा ऐक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म 'अदूर्स' देखते हुए ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी कराने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन थिएटर का वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि महिला के ब्रेन से 3.3x2.7 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकाला गया और ऑपरेशन सफल रहा है।