आंध्र में पवन कल्याण के काफिले के कारण छूटी 25 छात्रों की JEE परीक्षा, दिए जांच के आदेश
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के काफिले के कारण 25 से अधिक छात्रों की जेईई मेन्स परीक्षा छूट गई जिसके बाद उप-मुख्यमंत्री ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि ट्रैफिक रोकने के कारण छात्र परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे। वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है।