आंध्र व तेलंगाना में भारी बारिश के कारण अब तक 31 लोगों की मौत, 432 ट्रेनें रद्द

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले 3 दिनों से जारी भारी बारिश के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में 4.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और तेलंगाना सरकार ने करीब ₹5,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया है। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारी के मुताबिक, 432 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

Load More