आंध्र सरकार ने 'पुष्पा 2' के टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी का किया एलान
आंध्र प्रदेश सरकार ने ऐक्टर अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। इसके लिए ऐक्टर ने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू व उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण का आभार जताया है। उन्होंने कहा, "यह प्रगतिशील निर्णय तेलुगु फिल्म उद्योग के विकास और समृद्धि के लिए आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"