आंध्र सरकार ने की तिरुपति भगदड़ के मृतकों के परिजन को ₹25 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा
आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुपति भगदड़ में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹25 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है। घटना के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने समीक्षा बैठक की और तिरुपति मंदिर जाकर घटनास्थल का जायज़ा लिया। वहीं, मंत्रियों का दल गुरुवार सुबह शवों का निरीक्षण करने और मृतकों के परिवारों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा।