आंकड़ें जो डराते हैं: बेरोज़गारी पर खबर शेयर करते हुए वरुण गांधी
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने 'जून में 1.3 करोड़ लोग हुए बेरोज़गार' शीर्षक वाली खबर शेयर करते हुए लिखा, "आंकड़ें जो डराते हैं: देश में बेरोज़गारी दर 7.80%...हरियाणा में 30.6%, राजस्थान (29.8%), असम (17.2%), जम्मू-कश्मीर (17.2%), बिहार में 14% है।" उन्होंने लिखा, "करोड़ों खेतिहर मज़दूरों-श्रमिकों के पास कोई रोज़गार नहीं...क्या इन आंकड़ों के साथ हम...देश के विकास की गाथा लिखेंगे?"