आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से लौटे राघव चड्ढा, दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पहुंचे
'आप' सांसद राघव चड्ढा आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से लौट आए हैं और वह शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी गैर-हाज़िरी पर सवाल उठ रहे थे। गौरतलब है, पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट के बीच उन्होंने केजरीवाल के आवास का दौरा किया है।