आंख में गोली फंसने के बाद झारखंड के अस्पताल में भर्ती युवक को 1.5 माह बाद किया गया डिस्चार्ज
रिम्स (झारखंड) में भर्ती एक पुलिसकर्मी के बेटे को करीब 1.5 महीने बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक के सिर में दो गोली मारे जाने के बाद डॉक्टरों ने 7-घंटे ऑपरेशन कर उन्हें निकाला था। बकौल डॉक्टर, एक गोली उसके बाएं कान और ब्रेन को डैमेज करते हुए बाईं आंख में फंस गई थी।