'आंखें 2' के लिए रणबीर पहली पसंद थे लेकिन ऋषि कपूर ने मना कर दिया था: पहलाज निहलानी

फिल्म 'आंखें' के निर्माता पहलाज निहलानी ने कहा है कि 2009 में अभिनेता रणबीर कपूर को देखने के बाद वह फिल्म का दूसरा पार्ट बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा, "(दिवंगत अभिनेता) ऋषि कपूर ने कहा कि उनका बेटा डेविड धवन और अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित फिल्म में काम नहीं करेगा।" गौरतलब है, डेविड धवन ने 'आंखें' का निर्देशन किया था।

Load More