आंगन बेचकर घर चलाना कौन सी काबिलियत है साहब?: एनएमपी पर केंद्र से तेजस्वी
नैशनल मॉनेटाइज़ेशन पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत सार्वजनिक संपत्तियों के ज़रिए सरकार की धन जुटाने की योजना को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, "आंगन बेचकर घर चलाना कौन सी काबिलियत है साहब?" बकौल तेजस्वी, "केंद्र में बैठे नीम हकीमों ने अच्छी-खासी दौड़ रही अर्थव्यवस्था को इतना बीमार कर दिया कि इसका रेंगना भी मुश्किल हो गया है।"