आंदोलन वापस लेने की खबर अफवाह है, यह हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही है: बजरंग
साक्षी मलिक द्वारा पहलवानों के विरोध प्रदर्शन से पीछे हटने की खबरों पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि आंदोलन वापस लेने की खबरें अफवाह हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं...न ही आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों द्वारा...एफआईआर वापस लेने की खबर भी झूठी है।"