आंध्र की 3 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने वाला बिल लोकसभा से हुआ पास
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सूची को संशोधित करने वाले 2 विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पारित हुए। इनमें आंध्र प्रदेश की बोंडो पोरजा, खोंड पोरजा व परंगीपेरजा जनजातियां और ओडिशा के 4 समूह शामिल हैं। इन विधेयकों को राज्यसभा ने मंगलवार को पारित किया और सभी पार्टियों ने इनका समर्थन किया था।