आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू हुए कोविड-19 से संक्रमित, घर पर हुए क्वारंटीन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 से संक्रमित हुआ हूं...मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी ज़रूरी सावधानियां बरत रहा हूं...मेरे संपर्क में आए लोग जल्द-से-जल्द अपना कोविड-19 टेस्ट करवाएं।"

Load More