आंध्र प्रदेश के इतिहास में यह ऐतिहासिक चुनाव है: चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, बीजेपी व जनसेना पार्टी के गठबंधन को 164 सीटों पर जीत मिलने पर टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है, "(आंध्र प्रदेश के इतिहास में) यह ऐतिहासिक चुनाव है।" नायडू ने कहा, "मैं मतदाताओं के समर्थन से बहुत खुश हूं। यह जीत हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।"