आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू व 12 अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का केस
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, कुछ निजी कंपनियों और अन्य 12 लोगों के खिलाफ अमरावती इंटरनल रिंग रोड निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर सीआईडी ने केस दर्ज किया है। एक वाई.एस.आर. कांग्रेस विधायक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। बकौल विधायक, 2014-19 के बीच कई सरकारी अधिकारी 'अवैध व भ्रष्ट' गतिविधियों में संलिप्त थे।