आंध्र प्रदेश के मंत्री रह चुके सीबीआई के पूर्व निदेशक के. विजय रामा राव का हुआ निधन

अविभाजित आंध्र प्रदेश के मंत्री रह चुके व पूर्व सीबीआई निदेशक के. विजय रामा राव (85) का स्वास्थ्य संंबंधी समस्याओं के कारण सोमवार को हैदराबाद (तेलंगाना) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। तेलंगाना के गठन के बाद विजय बीआरएस (तत्कालीन टीआरएस) में शामिल हुए थे। उनके निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शोक जताया है।

Load More