आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में मिले 45 बंदरों के शव, ज़हर देकर मारने का शक
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सिलगाम के पास 45 बंदरों के शव मिले हैं जिन्हें उनके खतरे की वजह से ज़हरीले केले देकर मारने का शक है। अधिकारियों ने बताया, "बंदरों को कहीं और मारकर उनके शवों को यहां डाल दिया गया है...सिलगाम में बंदर नहीं हैं लेकिन यहां से 30 किलोमीटर दूर एक गांव में बंदर हैं।"