आंध्र प्रदेश के सिनेमाघर में 'अवतार 2' देखने के दौरान शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

आंध्र प्रदेश के काकिनाडा के सिनेमाघर में हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' देखने के दौरान लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू नामक शख्स को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है। श्रीनू के भाई ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट, मृतक अपने भाई के साथ फिल्म देखने गया था।

Load More