आंध्र प्रदेश के सीएम बनने जा रहे चंद्रबाबू नायडू ने रामोजी राव की अर्थी को दिया कंधा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू रविवार को हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव के अंतिम संस्कार में पहुंचे और अर्थी को कंधा दिया। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह राव को 40 साल से जानते थे और राव ने हमेशा समाज व तेलुगू लोगों की भलाई के लिए काम किया।