आंध्र प्रदेश में एनडीए को असाधारण जनादेश देने के लिए लोगों का धन्यवाद: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "आंध्र प्रदेश ने एनडीए को असाधारण जनादेश दिया है...राज्य की जनता को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने कहा, "चंद्रबाबू नायडू (टीडीपी अध्यक्ष), पवन कल्याण (जनसेना पार्टी प्रमुख) व बीजेपी को जीत की बधाई।"