आंध्र प्रदेश में कार पलटने से उसमें सवार सब-इंस्पेक्टर की पत्नी व बेटी समेत 5 लोगों की मौत
बापतला (आंध्र प्रदेश) में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी व 9-वर्षीय बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, चालक द्वारा कार से नियंत्रण खोने के बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। बकौल पुलिस, दूसरी और से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।