आंध्र प्रदेश में जंगल में पेड़ पर हंसिया मारने पर उससे निकलने लगा पानी, वीडियो हुआ वायरल
आंध्र प्रदेश के जंगल में एक वनाधिकारी द्वारा 'इंडियन लॉरेल' नामक पेड़ की छाल हंसिया से हटाए जाने पर उससे पानी निकलने लगा जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। आईएफएस अधिकारी जीजी नरेंद्रन ने बताया, "कोंडा रेड्डी जनजाति ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी...गर्मियों के समय यह पेड़ पानी स्टोर करता है...इसका (पानी) स्वाद खट्टा होता है।"