आंध्र प्रदेश में पूर्व सीएम की गिरफ्तारी को लेकर टीडीपी कार्यकर्ता ने विमान में किया प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की कौशल विकास घोटाला मामले में हुई गिरफ्तारी के विरोध में एक टीडीपी कार्यकर्ता ने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर विमान के अंदर प्रदर्शन किया जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कार्यकर्ता 'लोकतंत्र बचाओ' लिखा कागज़ पकड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया गया है।