आंध्र प्रदेश में मिड-डे मील के चावल में गिरी छिपकली, 64 बच्चे हुए बीमार
आंध्र प्रदेश में अन्नामय्या ज़िले के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 64 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खबर के मुताबिक, चावल बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई थी और अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों की हालत स्थिर है। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच की जाएगी।