आंध्र प्रदेश में शख्स के पास से ₹6.4 करोड़ का सोना ज़ब्त, विदेश से तस्करी कर लाया गया था

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में सीमा शुल्क विभाग ने एक शख्स के पास से करीब ₹6.4 करोड़ का सोना ज़ब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। बकौल विभाग, सोना दुबई और श्रीलंका से तस्करी कर लाया गया था। विभाग के अधिकारी के मुताबिक, टोल प्लाज़ा पर एक कार की जांच में और फिर शख्स के परिसर की तलाशी में सोना बरामद हुआ।

Load More