आंध्र प्रदेश में शादी के रिसेप्शन में जा रही बस अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 7 लोगों की मौत

प्रकाशम (आंध्र प्रदेश) में शादी के रिसेप्शन के लिए जा रही एक बस दीवार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई जिससे उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया है।

Load More